खेल

कोनोली के नाबाद अर्द्धशतक से पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज किया है. पंजाब की जीत के हीरो कूपर कोनोली रहे जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली. कूपव कोनोली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. न्यू चंडिगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात से मिले 163 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल की. टीम ने 7 के स्कोर पर प्रियांश आर्य (7) का विकेट खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 83 के स्कोर तक पहुंचाया.

प्रभसिमरन 24 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कोनोली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए. इसके बाद दूसरे छोर पर विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन कोनोली आखिरी तक डटे रहे.  मार्को जानसेन (9) के साथ 26 रन और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ 21 रन की साझेदारी भी की. कूपर 44 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले.

इससे पहले, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की. सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को मजबूती प्रदान की.

गिल 27 गेंदों में 6 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से जोस बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 36 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया. बटलर 38 रन और फिलिप्स 25 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट निकाले. 1 विकेट मार्को जानसेन ने अपने नाम किया.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button