खबरमध्य प्रदेश

कोलार मे अब मंदाकिनी चौराहे पर खोल दी शराब की दुकान

कोलार मे शराब दुकान अब मंदाकिनी चौराहे पर खोल दी गई है, जिससे एक तरफ जाम के हालात बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसके जस्ट पीछे मंदाकिनी का जैन मंदिर है। ऐसे में इसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों, जैन समाज के लोगों के साथ कोलार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने विरोध दर्ज कराया और कोलार थाने में जाकर कोलार Ti को ज्ञापन सोपा है और भोपाल प्रशासन से मन्दाकिनी चौराहे पर खोली गई शराब दुकान को हटाने की माँग की है..कोलार के सबसे प्रमुख स्थान मंदाकिनी चौराहे पर मंदाकिनी जैन मंदिर के पीछे भाजपा सरकार द्वारा खुलवाई गई शराब दूकान का विरोध प्रारम्भ हो गया है …मन्दाकिनी चौराहे पर शराब दूकान खुलते ही सर्वधर्म कॉलोनी तक हुआ आज जाम लग गया …मंदाकिनी जैन मंदिर के पीछे शराब दूकान खुलने से जैन समाज, स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय रहवासियों के साथ कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ ने  विरोध  किया. कोलार कांग्रेस इस शराब दुकान को हटाने की भोपाल कलेक्टर से तुरंत मांग करती है इस वाइन शॉप को हटाकर कर सर्वधर्म पुल के पार जो दुकानें बनाई गई है वहां पर शिफ्ट किया जाए
भाजपा द्वारा आम जनता के साथ यह धोखा है, कांग्रेस इसका विरोध करती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button