खेल

बेंगलुरु ने चेन्नई को बुरी तरह रौंदा, सीएसके की लगातार तीसरी हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला। मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन ही बना सकी और उन्हें मैच में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने घर में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने चेन्नई को 43 रनों से हराया और सीजन का लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। तो वहीं चेन्नई अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है और उन्हें तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के लिए सरफराज खान ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा प्रशांत वीर ने भी 43 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए 250 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट (46), विराट कोहली (28), देवदत्त पडिक्कल (50), टिम डेविड (70*) और कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। चेन्नई को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 251 रनों की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button