लायंस क्लब विदिशा की बड़ी पहल: सफाई अभियान के जरिए लायंस पार्क को नवजीवन”देकर किया सुसज्जित


विदिशा। लायंस क्लब विदिशा मेन 32 33 जी 2 द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण सेवा सप्ताह’ के दूसरे दिवस सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने माँ वेत्रवती के पावन तट पर स्थित शनि देव मंदिर के सामने लायंस पार्क में वृहद सफाई अभियान चलाकर न केवल गंदगी को दूर किया, बल्कि पार्क के कायाकल्प का संकल्प भी दोहराया।
श्रमदान से बदली पार्क की सूरत
क्लब के अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में लायंस पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू और सफाई उपकरण थामकर पार्क के कोने-कोने को स्वच्छ बनाया। बड़ी मात्रा में कचरा हटाकर पार्क को एक सुंदर और व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया।
आगामी योजना: फेंसिंग और बेहतर रखरखाव
अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में लायंस पार्क की फेंसिंग (घेराबंदी) और भी मजबूत की जाएगी और इसके नियमित रखरखाव के लिए विशेष पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।
इनकी रही सक्रिय सहभागिता
इस सफाई महाभियान में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया, जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी, लायन डॉ. रवि साहू (MJF): जॉन चेयरपर्सन,
लायन अरुण कुमार सोनी: मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी (पूर्व अध्यक्ष),
लायन विजय शर्मा,
लायन डॉ. अर्पणा शर्मा,
लायन डॉ. राहुल भट्ट,
लायन घनश्याम स्वर्णकार एवं लायन उषा श्रीवास्तव आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवियों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त लायन डॉक्टर राहुल भट्ट द्वारा किया गया l



