खबरमध्य प्रदेश
भगवान परशुराम जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, अनिल वाजपेई द्वारा धर्मपत्नी की स्मृति में गरीबों को भोजन कराया गया
भोपाल।सर्वधर्म समभाव आदर्श समिति के संयोजक अनिल बाजपेई के निवास स्थल गगन बिहार आर के डी एफ कालेज होशंगाबाद रोड भोपाल में भगवान परशुराम जी को मल्यार्पण कर उनकी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। कर्मचारी नेता अनिल वाजपेई की धर्मपत्नी स्व. माया बाजपेई की स्मृति में गरीबों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर शकील अकबर, श्याम सुंदर शर्मा, अरुण वर्मा, राजू अवस्थी, ओ पी सोनी, सुरसारी पटेल सहित कई धर्मों के गण मान्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे । सभी लोगों ने परशुराम जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।



