बिहार सहित पूरे देश में बारी समाज के महान वीर योद्धा की जयंती बड़े धूमधाम मनाई गई


भोपाल। राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा(बारी) एवं सलाहकार वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश राउत बारी ने बताया कि बिहार वेतिया राज लक्ष्मीपुर चम्पारण मे 19 अप्रैल 1162 मे जन्मे बारी समाज के महापुरुष एवं महान वीर योद्धा तवक्कल बारी जी की जयंती उनके जन्म स्थान वेतिया राज लक्ष्मीपुर चम्पारण बिहार, झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत मे बड़े धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बारी समाज के समाज सेवी एवं गणमान्य समाजसेवी अपने परिवार एवं बच्चों सहित उपस्थित थेसमाज के वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश राउत बारी ने बताया कि इतिहास साक्षी है कि बारी समाज मे अनेकों वीर शिरोमणि रूपन बारी कीरत बारी तवकक्ल राजा शिवदीन सिंह, शहीद रतन लाल जैसे अनेक वीर योद्धा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जन्म लिया है जिन पर बारी जाति के लोग गर्व करते है तथा उनके पद चिन्हों पर चलते हैं



