देशबिज़नेस

PNB ने 160 से अधिक केंद्रों पर एक दिवसीय ‘मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम’ आयोजित किया

प्रतिस्पर्धी दरो, न्यूनतम डाक्यूमेंटेशन और डिजिटल सुविधा के साथ रिटेल ऋणों तक निर्बाध पहुंच की पेशकश

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने पूरे भारत में 160 से अधिक शहरों पर एक दिवसीय ‘मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम’ का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के ग्राहकों के लिए सस्ता सुविधाजनक रिटेल फाइनेंसिंग साल्यूशन्स तक पहुंच को बढ़ाना है।

बैंक के व्यापक नेटवर्क में एक साथ शुरू किया गया यह कार्यक्रम रिटेल ऋण उत्पादों के एक विस्तृत संग्रह को एक ही मंच पर लाता है। इसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, न्यूनतम दस्तावेजीकरण और त्वरित प्रोसेसिंग समय के जरिए ऋण तक पहुंच को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे ग्राहक अपनी वित्तीय आकांक्षाओं को सहजता से पूरा कर सकें।

इस कार्यक्रम के तहत, ग्राहकों को आकर्षक दरों पर विभिन्न खुदरा ऋण उत्पाद पेश किए गए, जिनमें शामिल हैं:

• आवास ऋण: ब्याज दर 7.25% से शुरू
• संपत्ति के विरुद्ध ऋण: ब्याज दर 9.05% से शुरू
• वाहन ऋण: ब्याज दर 7.60% से शुरू
• शैक्षिक ऋण: ब्याज दर 6.85% से शुरू
• सूर्य घर (सौर ऋण): ब्याज दरें 5.75% से शुरू

आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए पीएनबी ने क्यूआर कोड-आधारित इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन की सुविधा शुरू की है, जिससे ग्राहक अपने मोबाइल उपकरणों का उपयोग करके निर्वाध रूप से आवेदन कर सकते हैं।

इस पहल पर अपने संबोधन में पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री फिरोज हसनैन ने कहा: “मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम हमारे ग्राहकों को सरल, किफायती और सुलभ ऋण साल्यूशन्स के साथ सशक्त बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपने सशक्त शाखा नेटवर्क और डिजिटल क्षमताओं का लाभ उठाकर, हम ऋण लेने के अनुभव को सरल बना रहे हैं और ग्राहकों को अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बना रहे हैं।”

इस कार्यक्रम का संचालन देश भर में कई स्थानों पर किया गया, और व्यापक पहुंच और व्यक्तिगत सहायता सुनिश्चित करने के लिए शाखाओं और आउटरीच शिविरों में समर्पित सहभागिता गतिविधियों द्वारा इसे समर्थन दिया गया है। ग्राहकों को पीएनबी वन ऐप के माध्यम से मौके पर ही परामर्श, तत्काल पात्रता मूल्यांकन और संपूर्ण डिजिटल आवेदन सुविधाओं का लाभ भी मिला।

इस पहल के साथ पीएनबी ग्राहक-केंद्रित नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है और देश भर के करोड़ों लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय भागीदार होने की अपनी विरासत को पुख्ता करता है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button