खेल

फिन एलन ने शतक जड़कर कोलकाता को दिलाई जीत, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों का स्कोर बनाया था। कोलकाता ने इस लक्ष्य को 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। केकेआर के लिए फिन एलन ने शतक लगाया और नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इसी के साथ कोलकाता ने सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है।केकेआर के लिए एलन ने आईपीएल इतहास का सबसे तेज शतक लगाया। उनकी आईपीएल करियर का ये पहला शतक है। कोलकाता के लिए गेंदबाजी में भी अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जिसकी वजह से दिल्ली की टीम 142 रन तक ही सीमित रही।

केएल राहुल और पथुम निसांका ने दिलाई शुरुआत

दिल्ली को पथुम निसांका और केएल राहुल ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में जोखिम कम लिया और विकेट बचाने पर ध्यान दिया। पांच ओवर में दोनों के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। निसांका शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए, जबकि राहुल काफी सतर्क होकर बल्लेबाजी करते दिखे।

राहुल ने पहले चार ओवर में 10 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए। हालांकि पांचवें ओवर में उन्होंने कार्तिक त्यागी पर दो शानदार चौके लगाकर हाथ खोलने की कोशिश की, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मिड ऑन पर कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। राहुल का विकेट गिरते ही दिल्ली की पारी की रफ्तार भी थम गई।

दिल्ली के बल्लेबाजों का संघर्ष

पावरप्ले में दिल्ली केवल 55 रन ही बना सकी, जो तेज शुरुआत की जरूरत वाले मुकाबले में काफी धीमा रहा। राहुल के आउट होने के बाद दबाव और बढ़ गया। नीतिश राणा भी तेजी से रन नहीं बना सके और 10 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर संघर्षी पारी खेल ग्रीन की बउंसर गेंद पर सुनील नारायण को स्लीप में कैच थमा बैठे। इसके बाद जो भी खिलाड़ी बल्लेबाजी करने आया वह दिल्ली के स्कोर को तेज गति से आगे से नहीं बड़ा सका।

आशुतोष शर्मा की पारी ने बचाई दिल्ली की लाज

निसांका (50) रन गति को तेज करने के चक्कर में क्रीज से आग बढ़कर शॉट खेलते हुए अनूकूल रॉय की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। समीर रिजवी (3) इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। वहीं दिल्ली की आखिरी उम्मीदे माने जाने वाले ट्रिस्टन स्टब्स (2) रॉय की शानदार गेंद पर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। दिल्ली के पांच विकेट 10.5 ओवर में 89 रनों पर ही गिरे। दिल्ली ने मध्य के ओवरों में काफी धीमी बल्लेबाजी की लेकिन आशुतोष शर्मा ने अंत में कुछ शॉट खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। आशुतोष ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए और दिल्ली को 142 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता को लगे शुरुआती झटके

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अजिंक्य राहणे 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने रन आउट कर दिया। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और अक्षर पटेल ने उन्हें 1 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। रहाणे-रघुवंशी के बाद वापसी कर रहे फिन एलन ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई।

फिन एलन की पारी ने कोलकाता को जीत दिलाई

कोलकाता ने एक समय पर 31 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद एलन और कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला। एलन ने 47 गेंदों पर शतक लगाया और इसी के साथ कोलकाता को जीत दिलाई। एलन ने इस मुकाबले में ही अपने आईपीएल करियर का पहला 50 से अधिक का स्कोर बनाया और उसे ही शतक में बदल दिया। फिन ने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 10 छक्के निकले। कैमरन ग्रीन भी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ कोलकाता ने मुकाबले में 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। केकेआर की ये लगातार चौथी जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button