खेल

रोहित शर्मा के दो फैंस ने किया हमला, वजह बनी 3.25 करोड़ी घड़ी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह फैंस के बीच अपनी गाड़ी में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने जब अपने चाहने वालों के लिए खिड़की से हाथ निकालकर अभिवादन करने का प्रयास किया. उसी दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. दरअसल, रोहित जब गाड़ी से हाथ निकालकर फैंस को शुक्रिया कह रहे थे. उसी दौरान दो युवा फैंस ने उनकी कलाई में चमचमाती घड़ी पर हमला बोल दिया. उनकी तरफ से घड़ी को छीनने का प्रयास देखते हुए तुरंत रोहित ने खुद को संभाला और फटाक से हाथ को अंदर खिंच लिया. यहीं नहीं उन्होंने खिड़की भी बंद कर ली और फिर आगे बढ़ गए.

3.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है घड़ी का दाम 

बताया जा रहा है कि रोहित ने जो घड़ी पहनी थी. वह कोई आम घड़ी नहीं थी, बल्कि रोलेक्स ‘जिराफ’ थी. जिसकी मार्केट प्राइस करीब 3.25 करोड़ रुपये है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button