खबरमध्य प्रदेश

जलसा सांवरे का” में भक्ति का महासागर उमड़ा, 4 कुंटल से अधिक फूलों से सजा दिव्य दरवार , भोपाल झूम उठा श्याम नाम पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में श्याम प्रेमियों के लिए आयोजित भव्य संकीर्तन “ जलसा सांवरे का” श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कर्फ्यू वाली माता मंदिर, भवानी चौक, सोमवारा के पावन प्रांगण में हुए इस दिव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारों के साथ भजन-संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के आयोजक सिद्धेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन खाटू श्याम बाबा की कृपा से अत्यंत भव्य रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम रात्रि 9:00 बजे आरती के साथ प्रारंभ होकर भक्ति भजनो के साथ देर रात्रि तक लगातार भक्ति रस के साथ चलता रहा, जिसमें श्याम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रही दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा किया गया बाबा श्याम के दरवार का चार कुंटल से अधिक फूलों से अलौकिक श्रृंगार कर सजाया गया, जिसमें 2 कुंटल मोगरा , 1 कुंटल गुलाब , तथा शेष 1 कुंटल में गेंदा, रजनीगंधा, चमेली, लिली, ग्लेडियोलस एवं ट्यूबरोज़ जैसे सुगंधित एवं रंग-बिरंगे पुष्पों का उपयोग किया गया। फूलों की भव्य सजावट और सुगंध से संपूर्ण पंडाल दिव्य और आकर्षक नजर आया।कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में कृष्ण प्रिया दीदी (नागपुर, महाराष्ट्र) ने अपने मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दीदी द्वारा प्रस्तुत भजन “मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है” और “ श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। वहीं किशोरी अंजली साध्वी जी (वृंदावन धाम) ने अपने श्रीमुख से भक्ति प्रवचन कर श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। साध्वी जी ने मंच से कृष्ण प्रिया दीदी के साथ मिलकर “ राधे-राधे बोल मनवा ” भजन भी प्रस्तुत किया, जिस पर पूरे पंडाल में श्याम प्रेमियों ने तालियां बजाकर उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक विक्की चौहान एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल साहू ने बताया कि यह आयोजन भोपाल में श्याम भक्तों के लिए एक यादगार भक्ति संध्या बन गया।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अंत में श्याम बाबा की महाआरती, जयकारों और प्रसादी वितरण के साथ यह भव्य संकीर्तन कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button