देशबिज़नेस

मोटोरोला ने लॉन्च किया moto g37 POWER — सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन

सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर के साथ तेज़ 5G परफॉर्मेंस, शानदार ड्यूरेबिलिटी

नई दिल्ली, 19 मई 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की वैश्विक दिग्गज और भारत के अग्रणी एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज अपना नया moto g37 POWER, moto g37 और moto buds 2 को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पावरफुल लाइनअप किफायती कीमत पर सेगमेंट की सबसे दमदार बैटरी, फास्ट 5जी व बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार एंटरटेनमेंट और बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी के साथ स्मार्टफोन के अनुभव को एक नया रूप देने के लिए तैयार किया गया है।
अपने सेगमेंट में ‘सबसे पावरफुल फोन’ के रूप में पेश किया गया moto g37 POWER इस सेगमेंट की सबसे बेस्ट 7000mAh बैटरी^, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर द्वारा संचालित जबरदस्त 5जी परफॉर्मेंस, गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा के साथ सबसे मजबूत ड्यूरेबिलिटी, एक शानदार 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का बेहतरीन एआई-पावर्ड क्वाड-पिक्सेल कैमरा सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स के साथ बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस को एक स्टाइलिश वीगन लेदर डिजाइन में समेटे हुए है।
इस स्मार्टफोन के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए बिल्कुल नए moto buds 2 को भी लॉन्च किया गया है, जो बिना किसी प्रीमियम कीमत के ड्यूल ड्राइवर्स, 55dB तक के डायनैमिक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (एएनसी), हाई-रेजोल्‍यूशन ऑडियो, इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी और पूरे दिन के आराम के साथ दमदार व बेहतरीन साउंड देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
moto g37 POWER अपने सेगमेंट-बेस्ट 7000mAh बैटरी के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद लंबी बैटरी लाइफ देने का वादा करता है, जो सिंगल चार्ज पर 3 दिनों तक (62 घंटे तक) का शानदार बैकअप देती है। लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 33W टर्बोपावर चार्जर, इंटेलिजेंट बैटरी केयर टेक्नोलॉजी और सालों-साल बैटरी हेल्थ व पीक परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए 1200 चार्ज साइकिल्स का सपोर्ट दिया गया है। अपनी बेहतरीन पावर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक के साथ moto g37 POWER लगातार मल्टी-टास्किंग, शानदार एंटरटेनमेंट, स्मूथ प्रोडक्टिविटी और हर रोज बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।
moto g37 POWER को पावर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर लगा गया है, जो 6nm आर्किटेक्चर पर बना है। यह तेज 5G परफॉर्मेंस, स्मूद मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में विश्वसनीय रिस्पॉन्सिवनेस प्रदान करता है। फोन में 8GB इन-बिल्ट RAM के साथ एआई पावर्ड रैम बूस्‍ट के जरिए कुल 24GB रैम तक मिलता है, जिससे यूजर्स आसानी से ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं और बेहतर मल्टीटास्किंग का मजा ले सकते हैं। स्मार्टफोन गूगल के इंटेलिजेंट फीचर्स जैसे सर्कल टु सर्च विद गूगल और जेमिनाई भी लाता है, जो जानकारी तक तेजी, स्मार्ट तरीके और ज्यादा सहज पहुंच प्रदान करते हैं।
moto g37 POWER यूजर्स को बेफिक्र एक्सप्लोर करने का आत्मविश्वास देता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i की उच्चतम सुरक्षा, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, SGS टेस्टेड प्रोटेक्शन और IP64 वॉटर रेसिस्टेंस के साथ सेगमेंट की सबसे बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी दी गई है। यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे टिकाऊ स्मार्टफोन है। प्रीमियम फिनिश और पैंटोन क्‍यूरेटेड कलर्स के साथ डिजाइन किया गया यह फोन हाथ में प्रीमियम फील देता है, साथ ही रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुविधाजनक और आरामदायक भी है।
moto g37 POWER में शानदार 6.7 इंच 120Hz पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो अल्ट्रा-स्मूद विजुअल्स और शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव देता है। डिस्‍प्‍ले कलर बूस्‍ट टेक्‍नोलॉजी, हाई ब्राइटनेस मोड और 1050 nits तक की ब्राइटनेस के साथ यह डिवाइस जीवंत रंगों और बेहतर क्लैरिटी के साथ कंटेंट को जीवित कर देता है। तेज रोशनी वाली बाहरी परिस्थितियों में भी बेहतरीन एंटरटेनमेंट और आरामदायक व्यूइंग सुनिश्चित करता है।
moto g37 POWER में असाधारण फोटोग्राफी के लिए 50MP क्‍वाड पिक्‍सल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग रोशनी में तेज, ज्यादा ब्राइट और जीवंत इमेज कैप्चर करने के लिए तैयार किया गया है। क्‍वाड पिक्‍सल टेक्नोलॉजी लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाती है, जबकि एडवांस्ड 2-in-1 लाइट सेंसर रियल टाइम में एक्सपोजर, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे नेचुरली स्टनिंग शॉट्स मिलते हैं। रियर कैमरा सिस्टम के साथ 8MP फ्रंट कैमरा पोट्रेट, एचडीआर और जेस्‍चर कैप्‍चर को सपोर्ट करता है, जो सेल्फी और वीडियो मोमेंट्स को आसान बनाता है। इसके अलावा, शॉट ऑप्टिमाइजेशन और ऑटो स्‍माइल कैप्‍चर जैसे एआई-पावर्ड फीचर्स फोटोग्राफी को और स्मार्टर बनाते हैं, जबकि गूगल एआई के एडिटिंग टूल्स जैसे एआई मैजिक इरेज़र, एआई फोटो अनब्‍लर और रीइमैजिन यूजर्स को हर शॉट को आसानी से रिफाइन, रीइमेजिन और एलिवेट करने की सुविधा देते हैं।
moto g37 POWER में ड्यूरेबिलिटी का संयोजन प्रीमियम कारीगरी से किया गया। इसके स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन में प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश है जो ग्रिप और हाथ में आराम दोनों बढ़ाता है। पैंटोन के साथ सहयोग से डिजाइन किए गए इस स्मार्टफोन को खास कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है — पैंटोन कैप्री और पैंटोन नॉटिकल ब्‍लू लग्जरी वीगन लेदर फिनिश में, साथ ही पैंटोन इम्‍पेनीट.रेबल प्रीमियम PMMA फिनिश में। ये कलर्स रिफाइंड और मॉडर्न लुक देते हैं। एंटरटेनमेंट अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए फोन में डॉल्‍बी एटमॉस®️ के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, हाई रेजोल्‍यूशन ऑडियो सपोर्ट और वॉल्‍यूम बूस्‍ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो शानदार और पावरफुल साउंड प्रदान करती है।
moto g37 POWER आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर चलता है, जो हेलो यूआई, स्‍मार्ट कनेक्‍ट, मोटो सिक्‍योर और थिंकशील्‍ड प्रोटेक्शन के साथ एकदम स्‍पष्‍ट, व्‍यक्तिगत और सुरक्षित सॉफ्टवेयर अनुभव देता है। यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल्स, इंट्यूटिव जेस्चर्स, सीमलेस क्रॉस-डिवाइस एक्सपीरियंस और एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स का लाभ मिलता है, जो पर्सनल डेटा और कनेक्टेड एक्सपीरियंस दोनों की सुरक्षा करते हैं। मोटोरोला यूजर्स को एंड्रॉयड 17 तक का अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का आश्वासन भी देता है, जिससे लंबे समय तक विश्वसनीय, सुरक्षित और अप-टू-डेट स्मार्टफोन अनुभव मिलता रहे।
मोटोरोला के कनेक्टेड इकोसिस्टम को और विस्तार देते हुए नये moto buds 2 अपनी कीमत के हिसाब से शानदार साउंड क्वालिटी देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें क्लैरिटी, कम्फर्ट और इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी का बेहतरीन मिश्रण है। 11mm और 6mm ड्युअल डायनैमिक ड्राइवर्स, हाई रेजोल्‍यूशन ऑडियो और LDAC सपोर्ट के साथ ये ईयरबड्स रिच, लेयर्ड साउंड, बेहतर क्लैरिटी और डेप्थ प्रदान करते हैं। स्‍पेशियल ऑडियो सपोर्ट के साथ ये और भी शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव देते हैं।
moto buds 2 में 55dB तक का डायनैमिक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन है, जो आसपास के शोर को प्रभावी ढंग से ब्लॉक कर देता है, जबकि ट्रांसपैरेंसी मोड जरूरत पड़ने पर पर्यावरण के बारे में जागरूक रहने में मदद करता है। छह माइक्रोफोन्स, एनवॉयरमेंट नॉइज़ कैंसिलेशन और क्रिस्‍टल टॉक एआई के साथ ये ईयरबड्स बेहद शोरगुल वाली या हवादार स्थितियों में भी बेहतरीन कॉलिंग क्लैरिटी देते हैं।
पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए बनाए गए इन ईयरबड्स में सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग से 3 घंटे तक का प्लेबैक भी उपलब्ध है। ड्यूल कनेक्‍शन, वियर डिटेक्‍शन, गेमिंग मोड, ब्‍लूटूथ 6.0 और moto ai इंटीग्रेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स बड़ा ही सुचारू और इंटेलिजेंट क्रॉस-डिवाइस अनुभव बनाते हैं।
ड्यूरेबिलिटी और रोजमर्रा के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए moto buds 2 में IP54 रेटेड वॉटर-रेपेलेंट ईयरबड्स और IPX2 रेटेड चार्जिंग केस है। इनकी लाइटवेट एर्गोनॉमिक डिजाइन और फिट टेस्‍ट फंक्शन पूरे दिन सुनने का सुरक्षित और आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करता है।
लॉन्च के अवसर पर मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हमारा मकसद नई टेक्नोलॉजी को हर किसी तक पहुँचाना और प्रीमियम फीचर्स को भारतीय ग्राहकों के लिए आसान बनाना है। moto g37 POWER के साथ हम इस बजट में ग्राहकों को उम्मीद से कहीं ज़्यादा देना चाहते थे। इसीलिए हमने एक शानदार डिज़ाइन वाले फोन में ज़बरदस्त बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन एंटरटेनमेंट और सबसे मज़बूत स्क्रीन दी है। आज के समय में जब लोग हर वक्त इंटरनेट और डिवाइस से जुड़े रहते हैं, ऐसे में moto buds 2 हमारी इस कोशिश को और आगे बढ़ाता है ताकि आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में काम आने वाले सभी स्मार्ट गैजेट्स एक साथ मिलकर काम कर सकें।”
उपलब्‍धता
moto g37 POWER दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा — 4GB + 128GB और 8GB + 128GB। यह आकर्षक पैंटोन™️ क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स में आएगा, जिसमें पैंटोन ™️ इम्‍पेनीट्रेबल, पैंटोन™️ कैप्री, और पैंटोन™️ नॉटिकल ब्‍लू शामिल हैं। स्मार्टफोन 25 मई 2026 से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसकी प्रभावी लॉन्च कीमत सिर्फ 15,999 रुपये (4GB + 128GB) और 18,999 रुपये (8GB + 128GB) से शुरू होती है।
moto g37 4GB + 64GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा और 25 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और पूरे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसकी प्रभावी लॉन्च कीमत सिर्फ 13,999 रुपये है।
moto buds 2 तीन स्टाइलिश कलर वैरिएंट्स — पैंटोन™️ वायलट आइस, पैंटोन™️ कार्बन, और पैंटोन™️ ग्रे मिस्‍ट में उपलब्ध होंगे। ये भी 25 मई 2026 से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इनकी लॉन्च कीमत मात्र 2,999 रुपये है।
ऑपरेटर ऑफर का विवरण:
जियो सिम ऑफर : ग्राहक एक विशेष जियो ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं, जिसमें 18 महीनों तक 5000GB क्लाउड स्टोरेज और गूगल जेमिनाई प्रो का फ्री एक्सेस शामिल है। इससे समग्र अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। (नियम व शर्तें लागू)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button