

इंदौर, 20 मई 2026: भारत के अग्रणी स्पोर्ट्स और एथलीज़र ब्राण्ड्स में शामिल कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड ने अपनी वार्षिक डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट ‘शूकेस 2026’ के दौरान ब्राण्ड की नई पहचान पेश की। यह बदलाव केवल लोगो या डिज़ाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि कैंपस की विकास यात्रा के अगले चरण का संकेत है। नई पहचान कैंपस को ऐसे ब्राण्ड के रूप में सामने लाती है जो आज की युवा पीढ़ी की सोच, उसकी जीवनशैली और आत्मअभिव्यक्ति से गहराई से जुड़ा हुआ है।
इस नई पहचान के केंद्र में बाहर की ओर बढ़ते तीन तीर हैं, जो अलग अलग दिशाओं, विकल्पों और संभावनाओं का प्रतीक हैं। यह इस विचार को दर्शाते हैं कि आगे बढ़ने या अपनी पहचान बनाने का कोई एक तय रास्ता नहीं होता। ‘मूव योर वे’ की सोच पर आधारित यह नई पहचान हर व्यक्ति को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ने की आज़ादी को अभिव्यक्त करती है। वैश्विक दृष्टिकोण के साथ तैयार की गई यह पहचान भारतीय युवाओं की मानसिकता और जीवन दृष्टि से भी जुड़ी हुई है। यह उस पीढ़ी की सोच को सामने लाती है जो मौलिकता, आत्मविश्वास और अपनी राह खुद चुनने की स्वतंत्रता को महत्व देती है। साथ ही यह कैंपस के उस बदलाव को भी दर्शाती है जहाँ फैशन, खेल और रोजमर्रा की जीवनशैली एक दूसरे से सहज रूप से जुड़ते हैं।
नई पहचान का अनावरण कैंपस की वार्षिक डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट ‘शूकेस 2026’ के दौरान किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में देशभर से 300 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स शामिल हुए। यह कार्यक्रम कंपनी के सबसे बड़े पार्टनर एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक रहा, जिसने देशव्यापी डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मजबूत बनाने के प्रति कैंपस की प्रतिबद्धता को दोहराया। पिछले दो दशकों में इस नेटवर्क ने ब्राण्ड की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ और मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान, इंदौर के डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर दर्षन फुटवियर को वर्ष भर के उत्कृष्ट प्रदर्शन और कंपनी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैंपस एक्टिववियर के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ निखिल अग्रवाल ने कहा, “यह बदलाव हमारी ब्राण्ड यात्रा के अगले चरण की शुरुआत है। यह आज की उस पीढ़ी को दर्शाता है जो अपनी पहचान को महत्व देती है, संस्कृति से प्रेरणा लेती है और लगातार आगे बढ़ते हुए सफलता को अपने तरीके से परिभाषित करती है। हमारी नई पहचान इसी सोच को केंद्र में रखती है। साथ ही यह कैंपस को ऐसे ब्राण्ड के रूप में और मजबूत बनाती है जो आज के उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं, पसंद और उनकी रोजमर्रा की जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है।”
16 से 18 मई तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और कंपनी के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेतृत्व संवाद, गौतम गंभीर के साथ विशेष चर्चा, डिस्ट्रीब्यूटर शोकेस, प्रोडक्ट एक्सपीरियंस, फैशन प्रस्तुति, भव्य संध्या और सुहाना सेठी द्वारा संचालित इन्फ्लुएंसर आधारित एंगेजमेंट गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं।
अपने विचार साझा करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “खेल ने मुझे हमेशा यह सिखाया है कि सफलता किसी एक रास्ते पर चलने से नहीं मिलती, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर लगातार आगे बढ़ने से मिलती है। कैंपस की सबसे खास बात यह है कि यह युवाओं की उस सोच को समझता है जिसमें व्यक्तित्व, आत्मअभिव्यक्ति और आगे बढ़ने की इच्छा साथ साथ चलती हैं। यह बदलाव सिर्फ नई पहचान नहीं, बल्कि उस पीढ़ी से जुड़े रहने का प्रयास है जो लगातार बदल रही है और विकसित हो रही है।”
यह नई पहचान ऐसे समय में सामने आई है जब कैंपस भारत के तेजी से विकसित हो रहे एथलीज़र और लाइफस्टाइल बाज़ार में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रहा है। वर्ष 2005 में शुरुआत के बाद से कैंपस ने फैशनपरक डिज़ाइनों, आसान उपलब्धता और युवाओं की पसंद को समझते हुए खुद को भारत के प्रमुख घरेलू स्पोर्ट्स और एथलीज़र ब्राण्ड्स में स्थापित किया है। आज ब्राण्ड की मौजूदगी देशभर में 23,000 से अधिक रिटेल टचपॉइंट्स, 300 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्राण्ड आउटलेट्स और मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के माध्यम से बनी हुई है। अपने सशक्त रिटेल और वितरण नेटवर्क के जरिए कैंपस ने उपभोक्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव कायम रखते हुए मजबूत ओमनी चैनल उपस्थिति विकसित की है।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने पार्टनर्स और रिटेल इकोसिस्टम के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। कंपनी नेतृत्व ने डिस्ट्रीब्यूटर्स और अन्य हितधारकों के साथ विस्तार से बातचीत की और नवाचार, तेज़ी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों को समझने तथा उपभोक्ता केंद्रित सोच पर अपने फोकस को दोहराया। आधुनिक तकनीक, बदलती जीवनशैली और डिज़ाइन आधारित उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ कैंपस युवा भारत के भरोसेमंद लाइफस्टाइल साथी के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है।
[5:12 AM, 5/20/2026] Phool Hasan:



