खबरमध्य प्रदेश

अशोक एम पाटिल होंगे डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

पुणे में 24 मई को होगा सम्मान समारोह

अशोक एम पाटिल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें लुइसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा बौद्ध अध्ययन एवं दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उनके जीवनभर के आध्यात्मिक, सामाजिक और दार्शनिक योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के डॉक्टोरल मॉनिटरिंग बोर्ड ने जारी पत्र में बताया कि डॉ. पाटिल ने बौद्ध शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और समाज में शांति, सद्भाव एवं ज्ञान के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से न केवल सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हुआ है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिला है। उनके कार्यों को आध्यात्मिकता और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया है। यह सम्मान समारोह 24 मई 2026 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा, जहां डॉ. अशोक एम पाटिल को औपचारिक रूप से यह उपाधि प्रदान की जाएगी। श्री अशोक एम पाटिल विगत 22 वर्षों से दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया में कार्य करते आ रहे हैं, फिलहाल वह भोपाल में जिला महासचिव के पद पर कार्यरत हैं । विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे इस सम्मान को स्वीकार करने की पुष्टि करने का अनुरोध भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button