मध्य प्रदेश

कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा और बाल आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा चतुर्वेदी को शिक्षक संघ ने किया सम्मानित

शिक्षक संघ कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

भोपाल। कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा और बाल आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा चतुर्वेदी का 21 मई को शिक्षक संघ कार्यालय में अध्यक्ष बने पर स्वागत किया। नवीन शिक्षक संवर्ग को वरिष्ठता बहाली एवं सेवा अवधि की गणना नियुक्ति दिनांक से करने की बात रखी गयी। जिसमें शर्मा जी ने पूर्ण सहयोग करने की बात कही इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष  छत्रवीर सिंह राठौड़, संभाग अध्यक्ष विकास सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष अशोक जाट, लखन सिंह सैंगर, मनीष यादव, संजीव ककोरिया सहित राज्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य सहित संघ के प्रदेश संभाग जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button