फंड्सइंडिया ने पहली बार सिक्योर्ड NCD के ज़रिए 446 मिलियन रुपये की राशि जुटाई

बेंगलुरु, 25 जून, 2026: देश के जाने-माने वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म, फंड्सइंडिया ने सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का अपना पहला प्राइवेट प्लेसमेंट पूरा कर लिया है और इसके ज़रिए 446 मिलियन रुपये जुटाए हैं। कंपनी के प्राइवेट वेल्थ वर्टिकल ने इस प्रक्रिया की अगुवाई करते हुए, इस ऑफ़र के लिए एलोकेशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाला।
इन पैसों का इस्तेमाल फंड्सइंडिया की टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और अपने प्लेटफॉर्म को और मज़बूत करने जाएगा। साथ ही, कंपनी अपने रिटेल, पार्टनर और प्राइवेट वेल्थ बिज़नेस के तहत ग्राहकों के लिए निवेश से जुड़े प्रोडक्ट्स का दायरा भी बढ़ाएगी।
इस पेशकश में फंड्सइंडिया के प्राइवेट वेल्थ प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए कई बड़े और मान्यता प्राप्त निवेशकों के अलावा HNI ग्राहकों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से उन धनी निवेशकों ने ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई, जो स्ट्रक्चर्ड फिक्स्ड-इनकम जैसे सुरक्षित विकल्प को अपने निवेश पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते थे।
यह पेशकश ऐसे वक्त में की गई है जब धनी निवेशक फिक्स्ड-इनकम वाले बेहतर प्रोडक्ट्स में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बाज़ार के बदलते हालात को देखते हुए, कई निवेशक इक्विटी और म्यूचुअल फंड से हटकर अपने निवेश में विविधता लाने के लिए स्ट्रक्चर्ड डेट का विकल्प चुन रहे हैं।
फंड्सइंडिया के ग्रुप सीईओ, अक्षय सप्रू ने कहा, “अपने पहले सिक्योर्ड NCD को सफलतापूर्वक जारी करना यह दिखाता है कि, निवेशकों को फंड्सइंडिया के प्लेटफ़ॉर्म और लंबे समय के लिए हमारी सोच पर कितना भरोसा है। फिक्स्ड-इनकम में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए, हम ऐसे समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जो ग्राहकों को मजबूत और संतुलित पोर्टफोलियो तैयार करने में मदद करें।”
फंड्सइंडिया प्राइवेट वेल्थ के सीईओ, श्रीनिवास मेंडू ने कहा, “हमारी इस पेशकश को मिली प्रतिक्रिया से जाहिर है कि, HNI और UHNI निवेशक अब पारंपरिक एसेट क्लास के साथ-साथ खास तौर पर चुने गए फिक्स्ड-इनकम के विकल्पों में भी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। अपने प्राइवेट वेल्थ प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए, हमारा लक्ष्य ग्राहकों को लगातार निवेश के ऐसे अलग-अलग समाधान उपलब्ध कराना है, जो उनके धन को लंबे समय तक सुरक्षित रखें और उसे बढ़ाने में मदद करें।”


