मनोरंजन

सात दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई ‘अल्फा’, जानें गुरुवार को कितनी की कमाई

आलिया भट्ट की एक्शन स्पाई ड्रामा फिल्म ‘अल्फा’ दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। सात दिन में ही इस फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे के मुकाबले काफी कम हो गया है। कल शुक्रवार को नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी, ऐसे में ‘अल्फा‘ के लिए चुनाैती और बढ़ जाएगी। जानिए, गुरुवार को इस फिल्म ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। सातवें दिन ‘अल्फा’ ने कितने कमाए? 
फिल्म ‘अल्फा’ ने सातवें दिन 1.22 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म कुल कलेक्शन भी अब तक 46.17 करोड़ रुपये हो चुका है। सात दिन थिएटर में रहने के बाद भी यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं पार कर सकी है। धमाल 4’ का क्या मुकाबला कर पाएगी ‘अल्फा’
कल सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस के बीच क्रेज दिख रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए हैं। देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एडवांस बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये ‘धमाल 4’ के खाते में जमा हो गए। जब फिल्म एडवांस बुकिंग में करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रही है तो पहले दिन अच्छी कमाई भी कर सकती है। ऐसे में ‘अल्फा’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ में टिके रहना मुश्किल हो सकता है। क्या पहले से मौजूद फिल्मों से मिली टक्कर? 
‘अल्फा’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 1.27 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 21वें दिन 29 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो ‘अल्फा’ ने गुरुवार को ‘कॉकटेल 2’ से ज्यादा कमाई की लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ से पिछड़ गईफिल्म ‘अल्फा’ कहां चूक गई 
शिव रावल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ की कहानी में आलिया भट्ट और शरवरी ने किलर, स्पाई का रोल किया। फिल्म में एक्शन सीन्स भी जमकर दिखाए गए हैं। लेकिन ‘धुरंधर’ देखने के बाद फैंस को स्पाई ड्रामा फिल्मों से उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई है, जिस पर ‘अल्फा’ खरी नहीं उतर सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button