आयुषी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सैकड़ों उद्यमी महिलाओं को किया सम्मानित
महिलाओं को रोजगार के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित - रोशनी वर्मा

भोपाल। आयुषी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन 23 अगस्त को दोपहर अजाक्स भवन, सेकंड स्टॉप, पंचशील नगर, भोपाल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मालती राय, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सखी संजना मौजूद रहीं। साथ ही भोपाल जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं अधिवक्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में बिट्टू शर्मा एसीपी, पूजा शुक्ला, स्कूल संचालिका एवं अंतरराष्ट्रीय मातृशक्ति सेवा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेत्री नेहा बग्गा मौजूद रहीं। आयुषी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संचालक रोशनी संजय वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। रोशनी संजय वर्मा ने कहा कि आज 350 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया और उद्यमी महिलाओं द्वारा उनके उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए। वहीं सुनीता धावरे ने कहा कि सम्मान से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।इसके अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं बॉलीवुड अभिनेता मोहित मित्रा का भी सम्मान किया गया। साथ हैं बॉलीवुड सिंगर सुनील कुमार डॉक्टर रेनू , पत्रकार शिवनारायण मीना , राधा राठौड़ , माही सोनी, इमरान, गायक जूनियर शशि कपूर भी मौजूद रहे।



