खबरमध्य प्रदेश

ऑटो चालक समीर के दु:खद निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहरा शोक : शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

आर्थिक सहयोग एवं अविलंब आकस्मिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

​भोपाल , 27 अगस्त 2026. रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 23, अमहिया क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ की वजह से एक दु:खद हादसा सामने आया। कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले ऑटो चालक समीर के घर में बाढ़ का करीब 4 फीट पानी भर गया था। जलभराव के दौरान अचानक घर की दीवार गिरने से समीर के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका दु:खद निधन हो गया। समीर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

​घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने समीर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ​उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव आर्थिक सहयोग और आकस्मिक सहायता राशि बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button