खबरमध्य प्रदेश
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मुंबई पालघर शिकायत निवारण आयोग के निर्णय का स्वागत उक्त निर्णय पूरे देश में लागू किया जाए
ई पी एस 95 राष्ट्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव ओ पी सोनी सचिव राजू
अवस्थी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मुंबई पालघर शिकायत निवारण आयोग के निर्णय ई पी एस 95 पेंशनर्स की पेंशन गणना उसकी ज्वाइनिंग से किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इस निर्णय को तत्काल पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए ताकि इस निर्णय का लाभ सभी कर्मचारियों से मिल सके अत: राष्ट्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महा सचिव ओ पी सोनी ने
भारत सरकार के केंद्रीय श्रम मंत्री एवं मुख्य मुख्य आयुक्त/क्षेत्रीय आयुक्त से अनुरोध किया है किभविष्य निधि संगठन शिकायत निवारण आयोग के निर्णय को तत्काल पूरे देश के 78 लाख पेंशनरों के लिए लागू किया जाए



