खबर
इथेनॉल से कम नहीं होगा दोपहिया वाहनों का माइलेज!: हीरो मोटोकॉर्प के सीबीओ का बड़ा बयान

देश के दोपहिया वाहन बाजार में इथेनॉल युक्त पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर माइलेज घटने की चिंताएं अक्सर जताई जाती हैं। हालांकि, देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के चीफ बिजनेस ऑफिसर (इंडिया) आशुतोष वर्मा ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है।शन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन’ (FADA) द्वारा आयोजित ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इथेनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियों के माइलेज पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक, भारतीय वाहन निर्माता अब ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो इथेनॉल के कारण होने वाली संभावित माइलेज कमी की काफी हद तक भरपाई कर सकती हैं।




