खबरखेलदेश

पाकिस्तान की महिला टीम ने जीत के साथ एशिया कप 2026 की शुरुआत की

दुबई: पाकिस्तान की महिला टीम ने जीत के साथ एशिया कप 2026 की शुरुआत की है। टूर्नामेंट के 5वें मैच में पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की। टीम 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर सिर्फ 119 रन बना पाई। हालांकि थाईलैंड की कमजोर बैटिंग इस लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर पाई। 20 ओवर खेलने के बाद थाईलैंड ने 8 विकेट पर 84 रन ही बनाए। पाकिस्तान को 35 रनों से जीत मिली। थाईलैंड के तीन मैचों के बाद दो पॉइंट हैं।
[9/2, 10:23 AM] Sushil Kumar Mishra: पाकिस्तान के लिए मुनीबा ने फिफ्टी ठोकी
थाईलैंड की बॉलिंग के सामने पाकिस्तान की बैटिंग काफी स्ट्रगल करती दिखी। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए। सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार सिर्फ एक रन बना पाईं तो तीसरे नंबर पर उतरीं गुल फेरोजा का खाता भी नहीं खुला। आएशा जफर ने 9 रनों की पारी खेली। 23 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद मुनीबा अली और सदफ शमस के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंद पर 54 रनों की साझेदारी हुई। सदफ ने 20 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। कप्तान फातिम सना का खाता भी नहीं खुला।

 

पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली ने इस बीच अपनी फिफ्टी पूरी की। 52 गेंद पर 54 रनों की पारी खेलकर वह पवेलियन लौटीं। निचले क्रम में उम-ए-हानी ने 17 जबकि तुबा हसन ने 4 गेंद पर 12 रन बनाए। इससे टीम 119 रनों तक पहुंच गई। थाईलैंड की तरफ से सुलीपोर्न लाओमी ने 14 जबकि थिपाचा पुत्थावोंग ने 18 रन देकर 3-3 विकेट झटके।

थाईलैंड की बैटिंग चली ही नहीं
पाकिस्तान की बॉलिंग के सामने थाईलैंड की टीम टिक ही नहीं पाई। दूसरे ही ओवर में सादिया इकबाल ने दो झटके दे दिए। उन्होंने फनिता माया और नन्नापत कोंचारोएनकाई के विकेट लिए। तीसरे विकेट के लिए नट्टाकन चंटम और नारुएमोल चाइवाई के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई लेकिन दोनों ने 46 गेंदों का सामना किया। चंटम ने 27 गेंद पर 18 जबकि चाइवाई ने 33 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली। यहीं से थाईलैंड की हार पक्की हो गई थी। छठे नंबर पर उतरीं चानिदा सुथिरुआंग ने थाईलैंड के लिए सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए तो तुबा हसन को दो विकेट मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button