सेवा भारती नानक मंडल ने कन्या छात्रावास की 51 कन्याओं का पूजन कर भेंट की शैक्षणिक सामग्री
कन्या सम्मान के साथ बालिकाओं की शिक्षा और संस्कारों को प्रोत्साहित करने की पहल

भोपाल, 18अक्टू. शक्ति उपासना के पावन पर्व पर सेवा भारती नानक मंडल, द्वारा निर्मला देवी सगदेव वनवासी बालिका छात्रावास, अरेरा कॉलोनी में 51 कन्याओं का विधिवत पूजन सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. पी.एस.बिंद्रा, प्रांतीय सचिव राजेश जैन, विभाग समन्वयक करण सिंह कौशिक, नानक मंडल के अध्यक्ष चेतन पटेल,छात्रावास अध्यक्ष राजेश रमतानी ओर पदाधिकारीयों ने कन्या पूजन किया इस अवसर पर छात्रावास की कन्याओं को शैक्षणिक और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर सेवा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान और आराधना का प्रतीक है। बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री भेंट करना उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग देने का सार्थक प्रयास है। नानक मंडल के अध्यक्ष चेतन पटेल ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सेवा कार्यों को जोड़ना है। कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना भी हमारा दायित्व है।सेवा भारती महानगर के मीडिया प्रभारी, भगवान दास ढालिया कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य सेवा, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना कोप्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम में मनोज शर्मा, विभाग के उपाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, सहसचिव अमित जैन तड़ैया,सुदामा शर्मा,अनीता चावला, मुकेश शर्मा, दीपाली गुप्ता, तृप्ति अग्रवाल, मीरा कांटे वाला, राधा सिंह, कुश श्रीवास्तव सहित सेवा भारती माँ अन्नपूर्णा भोजन सेवा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू कैंसर चिकित्सालय ओर सेवा भारती गांधी आश्रम बालक छात्रावास की कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।





