बारी समाज द्वारा 11वीं ईस्वी के महायोद्धा आल्हा उदल के प्रधान सेनापति वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई

बारी समाज द्वारा 11वीं ईस्वी के महायोद्धा आल्हा उदल के प्रधान सेनापति वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई.बारी समाज मंडल भोपाल के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा (बारी) एवं सचिव मयंक वर्मा बारी कोषाध्यक्ष मदन बारी ने बताया कि बारी समाज के पितामह संत प्रसाद जी के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा (बारी)वरिष्ठ समाज सेवी रामलाल बारी की उपस्थिति में वीर शिरोमणि रूपन बारी पार्क भोपाल में महायोद्धा आल्हा उदल के प्रधान सेनापति बारी समाज के महापुरुष एवं महान योद्धा वीर शिरोमणि रूपन बारी जी प्रतिमा को माल्यार्पण कर रूपन जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई साथ ही उनकी वीरता साहस ईमानदारी वफादारी को याद करते हुए उनके पद चिह्नों में चलने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर भारी संख्या में बारी समाज के लोग उपस्थित थे.वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से बारी समाज के पितामह संत प्रसाद राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा (बारी) वरिष्ठ समाज सेवी रामलाल बारी बारी समाज मंडल के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा बारी मयंक वर्मा मदन बारी ओम प्रकाश जितेंद्र वर्मा मोहन प्रसाद अशोक वर्मा सहित अनेक समाज सेवी शामिल थे.




