खबरमध्य प्रदेश

नलखेड़ा में राजकुमार सोनी का हुआ आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

प्रदेश स्तर पर स्वर्णकार समाज की एकजुटता और सामाजिक वर्चस्व को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
नलखेड़ा, आगर मालवा।
मां बगलामुखी की पावन नगरी नलखेड़ा में गंजबासौदा निवासी एवं स्वर्णकार विवाह मंच के संस्थापक-संचालक श्री राजकुमार सोनी ने अपने परिवार सहित मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचकर हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं समाज के कल्याण की कामना की।
पूजन-अर्चन के पश्चात श्री राजकुमार सोनी श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मंदिर, नलखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने समाजजनों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग तथा प्रदेश स्तर पर स्वर्णकार समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
श्री राजकुमार सोनी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है कि प्रदेशभर के स्वर्णकार समाजजन आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और सामाजिक, शैक्षणिक एवं वैवाहिक क्षेत्रों में मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों एवं हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर नलखेड़ा समाज की ओर से अतिथि श्री राजकुमार सोनी का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने भी पुष्प एवं आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक हिरालाल जी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम जी, समाज अध्यक्ष कृष्णदास जी (नाना), युवा जिला उपाध्यक्ष अनिल जी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप जी (गबरू), जिला सहसचिव चिंतामण जी, युवा जिलाध्यक्ष ऋतुराज सोनी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
वहीं महिला मंडल की ओर से महिला अध्यक्ष लीना सोनी, मनोरमा जी, किरण जी, स्मिता जी, आरती जी, वसुंधरा जी, अलका जी, ज्योति जी एवं गरिमा जी सोनी सहित अन्य महिलाओं ने स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित समाजजनों ने प्रदेशभर में स्वर्णकार समाज के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देने पर जोर दिया।
नलखेड़ा प्रवास के दौरान हुए इस आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए श्री राजकुमार सोनी ने समस्त समाजजनों एवं महिला मंडल का आभार व्यक्त किया तथा समाज की एकता एवं प्रगति के लिए निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button