खबरमध्य प्रदेश

ऐ वीडियो मत बनाओ’: बिलखकर बोले मृतकों के परिजन, दहला देंगी रीवा-सीधी बस हादसे की तस्वीरें; कलेजा कांप जाएगा

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में शाम के समय बस और बल्कर में टक्कर हो गई। बस सड़क किनारे खाई नुमा गड्ढे में पलट गई। बताया ये भी जा रहा है कि गड्ढे में पानी भरा था। हादसे के बाद चीख-चीत्कारों से इलाका दहल गया। लोग बचाने पहुंचे, जैसे तैसे लोगों को निकाला गया। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, तभी एक हताहत परिवार की बेटी चीखी कि ऐ वीडियो मत बना, मदद करो। इन्हें लेकर चलो।

बता दें कि दुर्घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चालू किया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मौके की तस्वीरों में साफ तौर पर इस भयानक मंजर को देखा जा सकता है। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई यात्रियों के बस के अंदर दबे होने की आशंका है।

rewa sidhi bus bulker accident deaths injured rescue operation mp accident photos
रीवा हादसे के बाद पलटा बल्कर – फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हादसा स्टैंड के पास हुआ। रीवा से सीधी की ओर जा रही पवन ट्रेवल्स की यात्री बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ब्लकर ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। मौसम खराब होने और बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाना है। रीवा हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की अभी तक मौत हुई है। सात गंभीर घायल हैं और पांच लोगों को सामान्य चोट आई है। क्रेन भी बुलवाई
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन पहुंच चुकी है। लोगों को बसों से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं सड़क पर पलटा हुआ बल्कर भी मौके से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस और बचाव दल लगातार बचाव अभियान में जुटे हैं। खराब मौसम के कारण राहत कार्य में असुविधा हो रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button