खबर

सचिन ने भागकर बचाई जान: पति पर बरसी पत्नी-सास की जोड़ी, अस्पताल के बाहर थप्पड़-लात की बरसात; वीडियो वायरल

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल के बाहर बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसा दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विवाद के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की शिकायत एनआईटी नंबर-3 पुलिस चौकी में दी गई है।पत्नी पर बना रहा था पांच लाख रुपये लाने का दबाव
राहुल कॉलोनी निवासी नीतू ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2025 में कॉलोनी निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे पैसों के लिए परेशान करता था और मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। नीतू का यह भी आरोप है कि सचिन दूसरी पैसे वाली लड़की से शादी करने की बात कहता थापत्नी ने पति पर लगाया मां को पीटने का आरोप
नीतू के अनुसार, उसके पति ने उसकी मां को धोखे से बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मां का मेडिकल कराने बीके अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि सचिन भी अस्पताल पहुंच गया और वहां दोबारा विवाद हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button