मध्य प्रदेश में आउट सोर्स सेवा निगम की स्थापना की जाए इसके माध्यम से निगम मंडलों में आउट सोर्स कर्मचारियों का चयन किया जाए
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने आउट सोर्स एजेंसियों का विरोध करते हुए बताया कि एजेंसियों द्वारा आउट सोर्स कर्मचारियों विगत कई वर्षों से शोषण किया जा रहा है एक ओर जहाँ आउट सोर्स एजेंसियां द्वारा वास्तविक वेतन समय पर नहीं दिया जाता है वहीं दूसरी ओर श्रम विभाग के आदेश के बाद भी आउट सोर्स
कर्मचारियों को समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान किया जाता नहीं किया जाता है जिसकी वजह से दिन प्रतिदिन इस भीषण महंगाई में कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है
अत: एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजकअनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है आउट सोर्स कर्मचारी सेवा निगम की स्थापना की जाए जिसके माध्यम से निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोग में आउट सोर्स कर्मचारियों का कर्मचारियों का चयन किया जाए साथ ही निगम मंडलों में सेवानिवृत्त के बाद भाई भतीजा बाद के तहत जो पुनर्नियुक्ति की जा रही है उस पर अंकुश लगाया जा सके ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके



