खेल
एशियन गेम्स: जापान में भारतीय क्रिकेटरों की सुविधाओं पर बीसीसीआई का बयान; जरूरत पड़ने पर क्या मदद करेगा बोर्ड?
Maruti Wani3 September 2026
0 1 minute read

जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम की सुविधाओं को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों की सहूलियत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने जरूरत पड़ने पर खुद व्यवस्था संभालने की तैयारी भी कर ली है। इसी दौरान सचिव देवजीत सैकिया ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बोर्ड की दीर्घकालिक योजना का खुलासा किया।
जापान में सुविधाओं को लेकर BCCI क्यों बेफिक्र?
एशियाई खेलों के दौरान भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के ठहरने और सुविधाओं को लेकर कुछ शीर्ष एशियाई टीमों की ओर से सवाल उठाए गए थे। अइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में क्रिकेट की टी20 स्पर्धा 19 सितंबर से तीन अक्तूबर तक आयोजित होगी। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड को फिलहाल किसी तरह की लॉजिस्टिक समस्या नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बीसीसीआई अपने स्तर पर खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम करेगा।

सैकिया ने कहा, ‘ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिस पर हमने आज या इससे पहले चर्चा की हो या जो हमारे एजेंडे में हो। इसलिए जापान में हमें किसी तरह की परेशानी नहीं होने वाली है। अगर किसी तरह की स्थिति पैदा होती है तो हम सही समय पर उचित फैसला लेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एशियाई खेलों में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को आयोजकों की ओर से सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मिलें।

Maruti Wani3 September 2026
0 1 minute read