अध्यात्ममध्य प्रदेश

जानकी रेजीडेंसी में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भोपाल, 05 सितंबर 2026। जानकी रेजीडेंसी, कॉलर रोड, भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए मटकी फोड़ एवं महिलाओं के लिए चेयर रेस सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शाम 5 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि 8 बजे भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी रहवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं जन्माष्टमी के उत्सव का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button