मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बावजूद ‘हनुमान अंश’ का कमाल जारी, ‘टॉक्सिक’ की हालत बदतर; जानें कलेक्शन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई अब घटने लगी है। वहीं 30 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई बेहतर हुई है। इस फिल्म की कमाई अब ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ने लगी है। जानिए आज शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
Know Box Office Collection Of Hanuman Ansh And Toxic Amid Mirzapur The Movie Release
फिल्म ‘टॉक्सिक’ – फोटो : X
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं।
  • इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।
  • शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है।
  • फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं।
  • आज शनिवार को इसने 1.40 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 242.45 करोड़ का हो गया है।
Know Box Office Collection Of Hanuman Ansh And Toxic Amid Mirzapur The Movie Release
हनुमान अंश फिल्म – फोटो : वीडियो ग्रैब
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • इसने अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है।
  • शुरुआत में धीमी कमाई के बाद इसकी कमाई में अचानक उछाल देखने को मिला है।
  • आज शनिवार को फिल्म ने 11.43  करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 94.31 करोड़ का हो गया है। न फिल्मों से टक्कर 
    ‘हनुमान अंश’ और टॉक्सिक के अलावा कल शुक्रवार को मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी रिलीज हो गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से भी ‘टॉक्सिक’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई काफी फर्क पड़ा है। इसके अलावा रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button