भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला फिर सुर्खियों में, समशुल हसन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक समशुल हसन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करना चाहिए समशुल हसन ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने के आरोप कांग्रेस की सरकार पर लगते रहे हैं। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। आज अगर गैस पीड़ितों को इलाज की सुविधा मिल रही है, तो उस व्यवस्था पर भी सवाल उठाकर राजनीति करना उचित नहीं है उन्होंने आगे कहा कि यदि अस्पताल परिसर में किसी एक व्यक्ति की वजह से कोई गलती हुई है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जानी चाहिए। लेकिन किसी एक व्यक्ति की गलती के लिए पूरी संस्था को बदनाम करना सही नहीं है समशुल हसन ने कहा कि गैस पीड़ितों के इलाज और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय, सभी को पीड़ितों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसे मामलों में आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी है कि वास्तविक तथ्यों की जांच हो और यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

