सिंधी संस्कृति और भक्ति का संगम, 15 अक्टूबर को होगा सिंधी गरबे का भव्य आग़ाज़
गरबा की ताल पर थिरकेगा, भोपाल का सिंधी समाज

भोपाल। नवरात्रि के उल्हास के साथ भोपाल में गरबे का रंग भी लोगों पर साफ़ चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। भोपाल में अनेक स्थानों पर गरबे की धूम इस वर्ष भी देखने को मिल रही है। गरबे के इस आयोजन को सिंधी मेला समिति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ सिंधी गरबे के रूप में मना रही है, जिसमे हजारों की संख्या में युवक – युवतिया, महिलाएं हाई वोल्टेज साउंड सिस्टम, म्यूजिक बैंड, पारंपरिक सजावट और हजारों की संख्या मे गरबा प्रेमियों के साथ भोपाल के लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में गरबा की धूम मचाते हुए नजर आएँगे। इस अवसर पर विधायक एवं सिंधी मेला समिति के संरक्षक भगवान दास सबनानी ने कहा कि सिंधी मेला समिति का यह सिंधी गरबा महोत्सव केवल कुछ दिनों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी उस समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो हमें आपस में जोड़ती है, यह मंच केवल नृत्य का नहीं, बल्कि हमारी एकता, हमारे भाईचारे और हमारी सांस्कृतिक विरासत का संगम है। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार को सुंदरवन गार्डन मे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गरबे की तैयारिया अंतिम चरण में हैं। दिनांक 14 अक्टूबर को सुंदरवन गार्डन में फाइनल ग्राउंड रियर्सल होगी एवं 15, 16, 17, 18 अक्टूबर को लगभग 1500 से अधिक प्रतिभागियों के साथ मुख्य गरबा महोत्सव का आयोजन होगा। इस वर्ष इस गरबे में आने वाले सभी समाज के लोगों के लिए नी: शुल्क वेले पार्किंग की व्यवस्था विशेष रूप से की गई है, साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरबा प्रांगण के पूरे ग्राउंड सीसीटीवी से निगरानी के लिए लगाए गए हैं, गरबे के पहले दिन माता की विशेष आरती के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सिंधी गरबा कार्यक्रम के संयोजक राम आसुदानी ने बताया कि इस वर्ष सिंधी गरबे अपने 20वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, पिछले 26 दिनों से चल रही सिंधी गरबा की वर्कशॉप में पार्टिसिपेंट्स ढोल की थाप और गरबा म्यूजिक पर अलग-अलग स्टेप्स सीख रहे हैं। इस वर्ष भी गरबा पार्टीपेंट्स एवं गरबा प्रेमियों के लिए अलग अलग ग्राउंड में दो रिंग तैयार किए गए हैं, आयोजन स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है साथ ही सुंदर वन गार्डन के बाहर एक भव्य स्वागत द्वार तैयार किया गया है जो इस इस गरबे के आयोजन को और अत्याधिक भव्यता प्रदान करेगा, साथ ही इस वर्ष गरबे में आपको फूड स्टाल में भी आपके अनेक प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाने को मिलेगा, इसके अलावा गरबे में पहले आने वाले 100 पार्टीसिपेंट्स को समिति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से गरबे के सह संयोजक लोकेश वाधवानी, सह संयोजिका रेखा कमल, घनश्याम पंजवानी, किशोर तनवानी, जयपाल सचदेव, राजेद्र मनवानी, महेश बजाज,कपिल भाटिया , सुनील मंगवानी , रितेश भोजवानी , श्रीमती सीमा सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, पूजा भाटिया सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।



