खबरमध्य प्रदेश

डॉ. विनीत कुमार तिवारी भारत गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार एवं महात्मा गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2026 से सम्मानित

नई दिल्ली। वैश्विक शांति परिषद एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एंबेसडर संगठन द्वारा महात्मा गांधी जयंती पर नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में गांधी इंटरनेशनल एवं आनंद योग के संस्थापक तथा भारतीय योग संसद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार तिवारी को भारत गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार तथा महात्मा गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्व शांति के अग्रदूत लोकेश मुनि महाराज एवं रेजिडेंस कमिश्नर डॉ. मनीष शोभा शंकर राव गवई द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष , मिस इंडिया मीनल राजपूत , स्वदेशी ग्रुप दिल्ली के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । समारोह में डॉ. तिवारी को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी जैसे महान विचारों को आगे बढ़ाने तथा वर्तमान कठिन परिस्थितियों में समाज और राष्ट्र के लिए शांति प्रयासों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके योगदान को समाज को सबसे कठिन परिस्थितियों में सहारा देने तथा राष्ट्र की शांति के लिए किए गए प्रयासों के रूप में अत्यंत प्रशंसनीय बताया गया, जो व्यापक सराहना के अधिकारी है। यह सम्मान उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। इसका उल्लेख सम्मान पत्र में स्पष्ट रूप से किया गया है । उल्लेखनीय है कि विश्व शांति के अग्रदूत लोकेश मुनि महाराज को भी इस अवसर पर इन्हीं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

डॉ. तिवारी का यह सम्मान महात्मा गांधी के आदर्शों—सत्य, अहिंसा और स्वदेशी—को जीवंत रखने तथा योग और शांति के माध्यम से समाज सेवा में उनके निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को दर्शाती है, बल्कि महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button