नवरात्रि में गरबा थीम का क्रेज,सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता रीतु माहेश्वरी इन्फ्लुएंसर, निशी तुलसानी ने पेश किया खास अंदाज
युवाओं ने गरबा थीम पर आधारित आकर्षक परिधानों और ग्रुप लुक का दिखा खास क्रेज

भोपाल। नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में गरबा और डांडिया का उत्साह चरम पर है। मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक बनकर उभर रहा है। इस दौरान युवाओं में गरबा थीम पर आधारित आकर्षक परिधानों और ग्रुप लुक का खास क्रेज देखने को मिल रहा है।
इसी उत्सवी माहौल में Social Activist रीतु माहेश्वरी , इन्फ्लुएंसर निशी तुलसानी और सभी साथी गरबा थीम पर अपने खास अंदाज में नजर आए। पारंपरिक गरबा एक्सेसरीज और आकर्षक परिधानों के साथ उन्होंने नवरात्रि के रंगों और उत्साह को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।उन्होनें अपने ग्रुप को “रासधारा”से प्रजेंट किया ।
आज गरबा केवल नृत्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बन गया है। गरबा आयोजनों में पारंपरिक नृत्य के साथ डीजे, ढोल और फ्रीस्टाइल गरबा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
निशी तुलसानी सोशल मीडिया के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल और इवेंट्स से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, वहीं रितु माहेश्वरी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। दोनों की गरबा थीम पर सहभागिता नवरात्रि के उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के प्रति लगाव को दर्शाती है।
- नवरात्रि का यह पर्व भक्ति, उल्लास और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। गरबा की थाप पर झूमता शहर एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक विरासत और उत्सवधर्मिता की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है।


