श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में दिखा परंपरा, संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम

भोपाल ।सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा, भोपाल द्वारा संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में आयोजित 5150वीं श्री अग्रसेन जयंती का उत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के रंगों से सराबोर रहा।
इस पावन अवसर पर महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें डांडिया सजाओ एवं भुट्टे के व्यंजनों जैसी आकर्षक गतिविधियों ने उत्सव में विशेष रंग भर दिए।
✨ महिला महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की गौरवपूर्ण घोषणा भी की गई, जिसमें समाजसेवा, संगठनात्मक सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
नवघोषित पदाधिकारीगण:
🔹 प्रदेश महामंत्री — मध्य प्रांत: श्रीमती आशा गुप्ता
🔹 प्रदेश महामंत्री — महाकौशल: श्रीमती रंजना अग्रवाल
🔹 प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी: श्रीमती विनिता गुप्ता
🔹 संभागीय अध्यक्ष: श्रीमती जागृति अग्रवाल एवं श्रीमती गीता गर्ग
🔹 प्रदेश उपाध्यक्ष: श्रीमती रमा अग्रवाल
🔹 भोपाल जिला अध्यक्ष — मध्यांचल: श्रीमती रचना मनोज अग्रवाल
🔹 भोपाल जिला अध्यक्ष — पूर्वांचल: श्रीमती दीपाली मनोज अग्रवाल
🔹 जिला कोषाध्यक्ष: श्रीमती कुसुम अग्रवाल
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! आशा है कि आप सभी समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी।



