खबरमध्य प्रदेश
बैल पर सवार शैलपुत्री की स्थापना सिर्फ सोमवारा में

भोपाल| दूल्हे राजा दुर्गा उत्सव समिति बड़वाले महादेव मंदिर रोड सोमवारा द्वारा विगत 14 वर्षों से बैल पर सवार मां शैलपुत्री की स्थापना की जा रही है| नगर भंडारा एवं संपूर्ण भोपाल में सिर्फ यहीं पर मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है इस मनमोहक झांकी में प्रकाश विश्वकर्मा अमन साहू आकाश साहू बिट्टू नामदेव हैप्पी विश्वकर्मा हर्षित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है|



