देशविदेश

महिला ने मनाया तलाक का जश्न; सजधज कर की शादी जैसी शानदार पार्टी, बोली ‘प्यार पाने के लिए अब खुद को…’

दक्षिण कोरिया की एक महिला इन दिनों अपने अनोखे तलाक समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आमतौर पर शादी टूटने को जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर माना जाता है, लेकिन  37 वर्षीय इस महिला ने तलाक को अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के रूप में मनाकर सबका ध्यान खींच लिया। 37 वर्षीय चो सैंग-योन ने शादी टूटने को जिंदगी की असफलता मानने के बजाय इसे एक नई शुरुआत के रूप में मनाने का फैसला किया। इसके लिए उसने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शानदार पार्टी आयोजित की, जो देखने में किसी शादी के समारोह जैसी थी। चो ने अपने आधिकारिक तलाक के बाद इस समारोह का आयोजन किया। वह सफेद पोशाक पहनकर कार्यक्रम में पहुंची। समारोह स्थल को सजाया गया था और मेहमानों के लिए मेजों के साथ विशेष केक की व्यवस्था की गई थी। दोस्तों और परिवार के बीच उसने केक काटकर अपनी जिंदगी के नए अध्याय का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button