खेल

पाकिस्‍तान का खुला खाता, कनाडा को 7 विकेट से हराया; सुपर 8 की राह अभी भी कठिन

टी20 विश्‍व कप 2024 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को पाकिस्‍तान टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही पाकिस्‍तान टीम का टूर्नामेंट में खाता खुल गया है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। जवाब में बाबर आजम एंड कंपनी ने 17.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना दिए। मोहम्‍मद आमिर जीत के हीरो रहे।

एरोन जॉनसन ने ठोका अर्धशतक

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कनाडा ने 102 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज एरोन जॉनसन ने सबसे ज्‍यादा 52 रन की पारी खेली। उनके अलावा कलीम सना ने नाबाद 13 और कप्‍तान साद बिन जफर ने 10 रन की पारी खेली। डिलन हेइलिगर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्‍तान की ओर से मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 शिकार किया। आमिर को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिजवान ने बनाए 53 रन 

107 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 15 गेंद शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। सलामी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद रिजवान ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 53 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए कप्‍तान बाबर आजम ने 33 रन बनाए। सईम अयूब ने 6 और फखर जमान ने 4 रन बनाए। उस्‍मान खान 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कनाडा की ओर से डिलन हेइलिगर ने 3 शिकार किए। उनके अलावा जेरेमी गॉर्डन ने 1 विकेट चटकाया।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

कनाडा : एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेइलिगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्‍तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button