मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने परिवार पेंशन दिए जाने का किया स्वागतl
पिछली कैबिनेट में एनपीएस के तहत नियुक्त कर्मचारियों अधिकारियों को 2005 के बादनियुक्त 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले समस्त लोग सेवकों को परिवार पेंशन दिए जाने का निर्णय प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा जो लिया गया है शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर और महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा निर्णय का स्वागत किया हैl संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राठौर ने बताया कि संगठन ने समय-समय पर मुख्यमंत्री जी से भेंट के दौरान और संघ के द्वारा दिए गए ज्ञापनों में एनपीएस पात्रता धारी कर्मचारियों के परिजनों के हितों के लिए भी मांग रखी है और 28 जनवरी 26 को भोपाल में प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सम्मेलन सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान और मुख्यमंत्री अभिनंदन कार्यक्रम में, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नवीन शिक्षक संवर्ग जो लगभग तीन लाख की संख्या में है उसे नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने और विशेष कर उनके परिवार जनों के हितों को लेकर एवं पेंशन भी सम्मानजनक तरीके से मिलना चाहिए अभिनंदन पत्र में इसका उल्लेख किया था इसलिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ को पूर्ण विश्वास है जैसा कि मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा था कि अभी 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं हमने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों में अनेक निर्णय लिए हैं भविष्य में उनकी जो भी समस्याएं हैं और मांगे हैं उनका पूर्ण किया जाएगा l



