खबर
जीते जी मर गया पति: दुल्हन ने सुहागरात पर दी ऐसी धमकी, 75 दिन घुट-घुटकर जिया; फिर जो हुआ भागते हुए पहुंचा थाने
कहते हैं कि शादी की पहली रात खुशियों की सौगात लाती है, लेकिन साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे के दिल पर उस वक्त आघात पहुंचा। जब नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के समय पति से दूर रहने की बात कही। करीब ढाई महीने तक युवक कड़वा घूट पिए अंदर-अंदर ही घुटता रहा।


यह सिर्फ एक शादी की कहानी नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने, डर और असमंजस की परतों में उलझी एक दास्तान है। कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 नवंबर को सात फेरे लेकर शुरू हुई नई जिंदगी की पटकथा कुछ ही घंटों में बदल गई। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सुहागरात पर उसने पति से दूरी बनाए रखने की बात कह दी। उस एक वाक्य ने दूल्हे के सपनों को जैसे विराम दे दिया।
