मनोरंजन

तलाक की खबरों के बीच फिर तृषा के साथ नजर आए विजय, इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस के साथ की शिरकत

पिछले दिनों दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय थलापति की पत्नी ने तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दायर की। तलाक की खबरों के बीच विजय गुरुवार को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृष्णा कृष्णनन के साथ एक कार्यक्रम में नजर आए। जानिए, दोनों साथ में कहां पहुंचे? क्या इस तरह उन्होंने अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल कर लिया है।साथ में कहां पहुंचे विजय और तृष्णा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल है, जिसमें विजय और तृष्णा भारतीय परिधान में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों किसी कपल की तरह इस इवेंट में शामिल हुए। विजय और तृष्णा, कल्पना सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए। पब्लिक में इस तरह साथ नजर आकर दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया हैविजय की पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की अर्जी
पिछले दिनों अभिनेता और टीवीके (तमिलगा वेत्रि कझगम) प्रमुख विजय थलापति की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। संगीता और विजय की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं, जेसन संजय और दिव्या शाशा। अब यह कपल अलग हो रहा है, इसकी वजह भी संगीता ने साझा की है। तलाक की याचिका के मुताबिक संगीता ने विजय पर बेवफाई का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ ‘अवैध संबंध’ था। पत्नी से तलाक की खबर के बीच ही विजय और तृष्णा साथ नजर आए। इस तरह कहीं ना कहीं विजय ने अपने और तृष्णा के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 

‘जन नायकन’ होगी विजय की आखिरी फिल्म
विजय जल्द ही फिल्म ‘जन नायकन’ में नजर आएंगे। लेकिन ‘जन नायकन’ फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। यह उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी, इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button