खबरमध्य प्रदेश

कलेक्टर से भोपाल चेंबर प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट एवं शहर विकास एवं व्यापारिक समस्याओं पर हुई चर्चा

भोपाल। भोपाल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (BCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने चेंबर अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल जी के नेतृत्व में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर शहर के विकास, व्यापार वृद्धि, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
• बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) क्षेत्र में बढ़ती ट्रांसपोर्टेशन समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कृषि मंडी परिसर में ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को शिफ्ट करने का सुझाव दिया।
• पुराने शहर क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन के प्रभावी नियमन एवं यातायात सुधार के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।
• प्रतिनिधिमंडल ने हमीदिया रोड स्थित मेडिकल स्ट्रीट एवं दवा बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।
• कमर्शियल लाइसेंस शुल्क को समाप्त करने की मांग रखते हुए बताया गया कि यह शुल्क केवल भोपाल में ही लागू है, जिससे स्थानीय व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है।
इस भेंट के दौरान भोपाल चेंबर के पदाधिकारीगण एवं डायरेक्टर्स भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री अरविंद जैन (सुपारी) – उपाध्यक्ष, श्री ललित तांतेड़ – महामंत्री, श्री संजीव जैन – मंत्री, श्री प्रदीप सेवानी – कोषाध्यक्ष तथा डायरेक्टर्स श्री वात्सायन जैन (सोनू भाभा), श्री अनिल मिश्रा, श्री आयुष मोदी, श्री मनोज साहू, श्री दर्शन गर्ग, श्री सुलभ मित्तल, श्री सुनील पंजाबी, श्री आदित्य सिंघई, श्री दिनेश बतरा, श्री अनुराग जैन पवैया, श्री नवीन अग्रवाल (मेडिकल), श्री राजेश गुप्ता (मधुरम), श्री सचिन संगतानी एवं श्री जवाहर कोटवानी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button