दूसरे बड़े मंगल पर जरूर करें ये उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सभी संकट


ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को पड़ रहा है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के दिन कुछ विशेष उपाय करने से संकट दूर होते हैं और बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं की दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें।
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान जी को जनेऊ और लाल लंगोट भी अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय को करने से शनि-मंगल का दोष दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार के दिन जल का दान करना बेहद पुण्य दायी माना गया है। इस दिन शर्बत बनाकर प्यासे लोगों को पिलाने से मंगल दोष शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस समय गर्मी अधिक होने की वजह से लोगों को पानी पिलाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
दूसरे बड़े मंगल पर तुलसी का उपाय अत्यंत प्रभावी माना गया है। इस दिन 108 तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखकर माला बनाएं और इसे हनुमानजी को अर्पित करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह शाम घी का दीप जलाकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करते समय लाल वस्त्र धारण करें। इसके बाद हनुमान जी की आरती करना उत्तम रहेगा।ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर विशेष कृपा पाने के लिए हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अथवा लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को बच्चों में बांट दें। मंगलवार के दिन बजरंगबली को बूंदी और लड्डू का प्रसाद चढ़ाने से ग्रह दोष शांत होता है।
मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ अत्यंत फलदायी और लाभदायक माना जाता है। ऐसे में दूसरे बड़े मंगल पर इस उपाय को करने से बाधाएं दूर होती हैं और मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही संकट मोचन हनुमान अष्टक और हनुमान बाहुक का पाठ करना भी शुभ रहेगा।



