न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये
न्यायिक मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने न्यायालय के आदेश का पालन नही करने वाले अधिकारियों एवं संस्थाओं का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि आम जनता एवं कर्मचारियों द्वारा न्यायालय मे न्याय के लिए याचिका दायर की जाती है किन्तु शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं मे न्यायालय के आदेशों का पालन नही किया जाता है, जिसकी वजह से याचिका कर्ता को न्याय के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता है . यहाँ तक कि कभी कभी याचिका कर्ता की न्याय पाने का इंतजार करते हुए मृत्यु भी हो जाती है जो कि यह न्याय संगत नही है. अत: न्यायिक मानवाधिकार परिषद ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य न्यायाधीश महोदय महामहिम राज्य पाल महोदय एवं मान्यनीय मानवाधिकार आयोग तथा मुख्य सचिव महोदय से अनुरोध किया है कि न्यायालय के,आदेशों की अवहेलना करने वाली शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्था के संस्थाओं प्रमुख एवं जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि याचिका कर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके.



