लायंस क्लब विदिशा संघमित्रा की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संपन्न


विदिशा। लायंस क्लब विदिशा संघमित्रा की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा होटल कृष्णा रेस्टोरेंट में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन से पधारे लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233G2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मुदित बंसल एवं जोन चेयरपर्सन लायन अनामिका पचौरी मौजूद रहीं। मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को मंचासीन कराया गया। लायन सुविधा चतुर्वेदी द्वारा ध्वज वंदना का गायन किया गया एवं सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात अध्यक्ष लायन कमला चतुर्वेदी ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की।
सभी अतिथियों का तुलसी के पौधे एवं शाल भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष लायन कमला चतुर्वेदी ने अतिथियों का शब्दगुच्छ से स्वागत करते हुए क्लब की सत्र 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा इस सत्र में 8 नए सदस्यों को जोड़ा गया है।
उपाध्यक्ष लायन ज्योति जैन ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा की गई विभिन्न सेवा गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया। कोषाध्यक्ष लायन सीमा दुबे ने क्लब की आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।
जोन चेयरपर्सन लायन अनामिका पचौरी ने अपने उद्बोधन में संघमित्रा क्लब की मेम्बरशिप ग्रोथ की सराहना की। रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मुदित बंसल ने क्लब सदस्यों की प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। तत्पश्चात लायन सविता कटारे द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में मेम्बरशिप ग्रोथ के लक्ष्य पर कार्य करने की बात कही तथा संघमित्रा क्लब की सदस्य वृद्धि एवं सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा गतिविधियों में संघमित्रा क्लब द्वारा ई-वेस्ट एकत्रित कर उसके उचित निस्तारण हेतु ई-वेस्ट कोऑर्डिनेटर को सुपुर्द किया गया। साथ ही पक्षियों हेतु 40 किलो दाना दान किया गया। उपस्थितजनों को चाइल्ड कैंसर जागरूकता पम्पलेट एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब में 4 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया।
तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब विदिशा संघमित्रा की ओर से अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लायन योग्यता यादव ने किया। सफल संचालन लायन नीता चतुर्वेदी ने किया। अंत में अध्यक्ष लायन कमला चतुर्वेदी ने सभा समाप्ति की घोषणा करते हुए सभी को सहभोज हेतु आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में लायंस ऑफ विदिशा से वरिष्ठ सदस्य एडिशनल सेक्रेटरी एमजेफएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायन घनश्याम दास अग्रवाल, मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, लायन राजेश जैन, लायन संध्या शिलाकारी, लायन शशि शिलाकारी, लायन आरती शर्मा, बेतवा अध्यक्ष लायन सीमा शर्मा, सनराइज अध्यक्ष लायन शालिनी भार्गव, वसुंधरा अध्यक्ष लायन कीर्ति सक्सेना, विदिशा मेन अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, लायन अमिता जैन सहित संघमित्रा क्लब से चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन डॉ. सोनल शर्मा, लायन राजेन्द्र कटारे, लायन हिमांशु दुबे, लायन नीता सक्सेना, लायन ममता मीना, लायन नेहा जैन, लायन ऋचा खरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



