55वें उर्स पर कव्वाली से मोहा मन, कर्बला हिला कर रख दिया ऐसा सुरमा हुसैन… से किया भाव विभोर
हजरत बाबा मस्तान शाह दर्बेश रहमतुल्ला अली दरगाह पर हुआ आयोजन
55वें उर्स पर कव्वाली से मोहा मन, कर्बला हिला कर रख दिया ऐसा सुरमा हुसैन… से किया भाव विभोर
हजरत बाबा मस्तान शाह दरवेश रहमतुल्ला अली दरगाह पर हुआ आयोजन
भोपाल , 20 मई। राजधानी के वल्लभ भवन रोड स्थित भीम नगर में दरगाह बाबा मस्तान शाह दर्बेश रहमतुल्लाह अलैह के समीप 55वें उर्स का आयोजन किया गया । बुधवार को फेज साबरी, अंसार साबरी और दिल्ली से आईं सनम साहिबा साबरी ने कव्वाली मोहन की मोहक प्रस्तुत देकर समां बांध दिया। कव्वालों ने कर्बला हिला कर रख दिया ऐसा सूरमा हुसैन है से लोगों को भाव विभोर कर दिया। खिदमत गुजार कमेटी के अध्यक्ष फरीद भाई, उपाध्यक्ष हरि भैया और शेख मतीन तथा अमन खान ने बताया कि यह 55वां उर्स है। हर वर्ष हिंदू मुस्लिम एकता मंच की ओर से इसका आयोजन किया जाता है। 3 दिन के कार्यक्रम में पहले दिन चादर चढ़ती है, दूसरे दिन कुरान खानी और इसके बाद कव्वाली का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बनाए रखना है।



