विदिशा: द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा मेंन के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों की घोषणा, वी. पी. सिंह बने नए अध्यक्ष एवं डॉ. अर्पणा शर्मा बनीं सेक्रेटरी


विदिशा। लायंस क्लब विदिशा मेन के सत्र 2026-2027 के पदाधिकारियों के चयन हेतु गठित नॉमिनेशन कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। वर्तमान अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कमेटी के सदस्यों ने अपने अनुभव, विवेक और क्लब के सम्मानीय साथियों से विस्तृत चर्चा के बाद नए सत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की है। मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने नव-मनोनीत पदाधिकारियों की जानकारी साझा की है।
नॉमिनेशन कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए नए पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है:
आगामी सत्र के लिए लायंस क्लब विदिशा के अध्यक्ष पद की कमान लायन वी. पी. सिंह जी को सौंपी गई है। उनके साथ क्लब को सुचारू रूप से चलाने के लिए क्लब प्रथम उपाध्यक्ष लायन बबिता सिंह चौहान तथा क्लब द्वितीय उपाध्यक्ष लायन देशराज पचौरी को मनोनीत किया गया है। प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए क्लब सेक्रेटरी लायन डॉ. अर्पणा शर्मा, क्लब सह सचिव लायन डॉ. राहुल भट्ट, क्लब कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह राय एवं क्लब सह कोषाध्यक्ष लायन इंजी. अमित सनस अपनी सेवाएं देंगे। क्लब के मार्गदर्शन और विभिन्न प्रमुख विभागों के संचालन हेतु क्लब डायरेक्टर के रूप में एमजेएफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा एवं सभी सम्मानीय पूर्व अध्यक्ष गणों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्लब एल. सी. आई. एफ. कोआर्डिनेटर लायन शाश्वत शर्मा, क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन अरुण कुमार सोनी, क्लब मेम्बरशिप चेयरपर्सन एमजेएफ लायन इंजी. अजय साहू, क्लब सर्विस चेयरपर्सन एमजेएफ लायन डॉ. रवि साहू और क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी को पूर्णता देते हुए क्लब टेमर लायन कौशिक लाहोटी और क्लब टेल ट्विस्टर लायन उषा श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्लब के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब विदिशा सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।



