भोपाल ग्राम रसूलिया में श्री राममहायज्ञ की पूर्णाहुति


भोपाल जिलाअंतर्गत रातीबड़ के समीप स्थित ग्राम रसूलिया गोसाईं में पंचकुण्डात्मकश्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा की पूर्णाहुति संपन्न हुई। यज्ञाचार्य, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य एवं यज्ञ ब्रह्मा पंडित राधेश्याम शास्त्री पंडित अभिनवशास्त्री,
पंडित सत्यनारायण शास्त्री वैदिक, पंडित अनुराग व्यास आदि वैदिक विद्वानों के द्वारा विधि विधान से सप्त दिवसीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। भारतीय याज्ञिक, धर्माधिकारी, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के आचार्यत्व में सांगोपांग वैदिक विधि विधान से यज्ञ नारायण भगवान की दैनिक पूजन अर्चन हवन व अन्य वैदिक क्रिया संपन्न कराई गई । महायज्ञ में समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्रीय जनता जनार्दन ने यज्ञ नारायण भगवान का दर्शन परिक्रमा व श्री राम कथा श्रवण का लाभ प्राप्त किया। कथा व्यास पंडित श्री ललित कृष्ण शास्त्री के पावन मुखारविंद से अमृतमय, कथा श्रवण के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। आज ग्राम सिकंदराबाद से धूमधाम के साथ जुलूस, के रूप में भक्तों का आगमन हुआ एवं भगवान श्री राम दरबार एवं श्री हनुमान जी महाराज के लिए नवीन वस्त्र, ग्राम रसूलिया,गौसाई के राम दरबार में सप्रेम भेंट किये। महा आरती पुष्पांजलि के बाद महाप्रसादभंडारा, किया गया तथा विद्वानों संतों एवं अतिथियों का भव्य स्वागत समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्रीय जनता जनार्दन ने किया। अवभृथ,स्नान के उपरांत आवाहित देवताओं का विसर्जन संपन्न हुआ।



