

शिष्टाचार के प्रतीक के तौर पर तोहफे की परंपरा हर संस्कृति में आम रही है। भारत में खासकर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच देशों की अपनी हालिया यात्रा के दौरान भी तोहफे भेंट किए, जो भारतीय कला, अध्यात्म, साहित्य, संस्कृति और विशेषता को दर्शाते हैं। जानते है मोदी ने किन को क्या भेंट किए।
स्वीडन: टैगोर की रचनाएं
प्रधानमंत्री मोदी यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान दुनिया का चौथा सबसे खुशहाल देश स्वीडन भी गए। मोदी ने अपने समकक्ष पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं का संसार ‘वर्ड्स ऑफ मास्टर’ भेट किया। उन्होंने स्वीडिश समकक्ष को पश्चिम बंगाल की माटी में रचा बसा हैंडमेड शातिनिकेतन मैसेजर बैग भी गिफ्ट किया।
नार्वे: प्रेस्ड ऑर्किड पेंटिंग दी
पीएम मोदी ने नार्वे के प्रधानमंत्री को ‘प्रेस्ड ऑर्किड पेंटिंग’ और ‘ऑर्किड पेपरवेट’ भेट किए। मोदी नॉर्वे के राजा के लिए खास ‘बारीक नक्काशी वाला सेलबोट मॉडल’ लेकर गए। नॉर्वे की रानी को ‘पाम लीफ पट्टचित्र’ भेंट किया।
नीदरलैंड: ब्लू पॉटरी के बर्तन
नीदरलैंड के राजा विलियम-अलेक्जेंडर को उपहार मे जयपुर के ब्लू पॉटरी के बर्तन भेंट किए गए। नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा को मीनाकारी और कुंदन के झुमके उपहार में दिए गए।
UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में मिली रोगन पेंटिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को रोगन पेंटिंग (ट्री ऑफ लाइफ) भेट की। मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को भारत का खास केसर आम और मेघालय अनानास भी भेंट किया। केसर आम को आमों की रानी भी कहा जाता है। मोदी यूएई के क्राउन प्रिंस के लिए कोफ्तगिरी खजर और मिथिला का मखाना लेकर गए। मोदी ने यूएई की क्वीन मदर को करीमनगर फिलिग्री संदूक भेट में दी।
इटली: मेलोनी को टॉफी
मोदी ने इटली की प्रधानमत्री जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में मूगा रेशम का स्टॉल दिया। उन्हें शिरुई लिली रेशम का स्टॉल भी भेंट किया गया जो मणिपुर के शिरूई काशोग शिखर की कोहरे में लिपटी पहाडियों की खूबसूरती से प्रेरित है। मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भी उपहार में दिया। इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला को संगमरमर की नक्काशीदार संदूकची भेट की गई।



