खबरमध्य प्रदेश

समाजसेवी और शिक्षाविद डॉ. रमन मालवीय के जन्मदिन पर जन सेवा का लिया संकल्प

डॉ. रमन मालवीय बोले, सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीबों को शिक्षा से किया जा रहा वंचित

भोपाल। डॉ.रमन मालवीय पूर्व प्रधानाध्यापक ओल्ड चैंपियन स्कूल भोपाल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डॉ रमन मालवीय ने कहा कि हमने सेवा में रहते और सेवानिवृत होने के बाद भी समाज सेवा की। सेवानिवृत्त होने के बाद भी सक्रिय हूं । मैं लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरूंगा। डॉ मालवीय ने कहा कि हमने सामाजिक, राजनीतिक और  धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांशीराम साहब को हमने अपने मंच पर बुलाया और वह दिन था मुलताई में गोलीकांड का। डॉ मालवीय ने कहा कि मैंने 42 साल की नौकरी के कार्यकाल के अलावा  हमने शिक्षा हमने भोपाल के स्लम क्षेत्रों में फ्री कोचिंग सेंटर के माध्यम से निर्धन परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कराई और आज भी जारी है।  प्रदेश में लगभग 29000 से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए गए इसमें 90 से 95 प्रतिशत हमारे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र अध्ययन करते थे। सरकार कह रही है कि उन्होंने स्कूलों को मर्ज किया लेकिन यह निजीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास है। सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित कर रही है। इस अवसर पर कल्प अशोका जन कल्याण समिति के जयंत यादव और बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्णेंद रिंकू अहिरवार सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button